सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मंडलीय ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए चयन


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच की टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर बहराइच से बालिका वर्ग में नाजिया, रमसा मिर्जा और जानवी जायसवाल, बालक वर्ग 14 वर्ष में देवा सिंह व विवेक चौधरी, 17 वर्ष में अभिराज तथा 19 वर्ष में दिलीप वर्मा व जय जोशी का चयन किया गया।श्रावस्ती से 14 वर्ष वर्ग में सुहानी, अभ्यास, प्रिंस और अमित शर्मा, 17 वर्ष में अकबा, शिवानी, शिवम, हैप्पी विश्वकर्मा, अहमद जिया खान और रोहित सिंह तथा 19 वर्ष में विशाल मिश्रा का चयन हुआ।बलरामपुर से 14 वर्ष वर्ग में मायशा राइनी और परी मिश्रा, 17 वर्ष में हिमांशु, सम्यक राज कमल, रतन शुक्ला व मनीष कुमार तथा 19 वर्ष में अमन पांडे का चयन किया गया। वहीं गोंडा से नव्या सिंह और ज्योति चौधरी का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी 3 से 7 अक्टूबर तक गोरखपुर में आयोजित प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।इस दौरान गोंडा से व्यायाम शिक्षक मनोज कनौजिया, बहराइच से पूजा रावत व शौर्य प्रताप सिंह, श्रावस्ती से घनश्याम यादव, आरती यादव, सत्यम त्रिपाठी, रोहित गुप्ता व सूर्य प्रकाश पांडेय, बलरामपुर से पंकज पांडे, अर्पण पांडेय, उमेश तिवारी, नवीन पाल, मदन लाल, सईद अहमद, नरेंद्र गिरी, संदीपिका रावत सहित तकनीकी निर्णायक कृष्णा पाल, कृतिका मिश्रा, अंजली गुप्ता और पलक शुक्ला मौजूद रहे। प्रतियोगिता में सैकड़ों खिलाड़ी और दर्शक उपस्थित रहे।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *