सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मां की हत्या के आरोपी बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद

दैनिक सत्ता मंत्र
विशेश्वरगंज (बहराइच)। थाना विशेश्वरगंज क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में थाना विशेश्वरगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की। लिस के अनुसार, 23 जुलाई 2026 को ग्राम फुलेरा में कन्या देवी पत्नी भगवानदीन वर्मा (उम्र करीब 55 वर्ष) की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संदीप कुमार द्विवेदी पुलिस टीम व एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ में सामने आया कि मृतका के बेटे छैलू पुत्र भगवानदीन (28 वर्ष), निवासी पुरैना थाना विशेश्वरगंज पर हत्या का आरोप है। मृतका के पति की तहरीर पर थाना विशेश्वरगंज में मुकदमा संख्या 225/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी छैलू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी, व0उ0नि0 नरसिंह, हे0का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 महेंद्र कुमार,का0 योगेंद्र पाल शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *