सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), श्रावस्ती में मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता राम प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में मानवीय गरिमा, न्याय, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना मानवीय मूल्यों के अच्छे समाज का निर्माण संभव नहीं है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, भाईचारा, संवेदनशीलता, ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी जैसे मूल्यों का विकास करना है। संविधान में उल्लिखित आदर्श तभी साकार होंगे, जब शिक्षक स्वयं अपने आचरण के माध्यम से इन मूल्यों को व्यवहार में उतारेंगे। प्रशिक्षण के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों तथा विद्यालयी जीवन में नैतिक एवं संवैधानिक मूल्यों के समावेश के विभिन्न उपायों पर चर्चा की जाएगी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जनपद के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। समूह चर्चा, व्यवहारिक गतिविधियों एवं केस स्टडी के माध्यम से प्रतिभागियों को मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों की गहन समझ विकसित कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर संदर्भदाता रेनू यादव, गिरीश प्रसाद मिश्रा, इरशाद अहमद, दिव्य प्रताप, केशा देवी, ओमप्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, कृष्ण कुमार, अम्बुज वर्मा सहित अन्य शिक्षक एवं प्रशिक्षण से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *