सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मारपीट मामले में पुलिस पर गंभीर आरोप, तीन बार बदलवाया प्रार्थना पत्र

दैनिक सत्ता मंत्र
बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में कथित जानलेवा मारपीट के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचने पर उनके पहले प्रार्थना पत्र पर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई और बाद में हल्की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।पीड़ित परिवार के अनुसार, थाना प्रभारी ने प्रार्थना पत्र में कुछ शब्द हटाने और जोड़ने के लिए तीन बार आवेदन बदलवाया। हर बार यह कहते हुए आवेदन वापस कर दिया गया कि आवेदन सही नहीं है और नया प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया जाए।परिवार का आरोप है कि कई बार संशोधित प्रार्थना पत्र देने के बाद ही उनकी शिकायत दर्ज की गई। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज कराने की पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *