सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मिशन शक्ति संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन,विद्युत सखियों को थर्मल प्रिंटर व उत्कृष्ट कार्य का प्रमाण-पत्र वितरित

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में महिला सशक्तिकरण,आत्मनिर्भरता एवं ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने की दिशा में संचालित ष्मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, गोण्डा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम श्रीमती प्रियंका निरंजन ने की।इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, विशेष रूप से विद्युत सखियों, को उनके कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से थर्मल प्रिंटर वितरित किए गए। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और समाज में सम्मानजनक पहचान दिलाने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विद्युत सखियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बिल संग्रह, उपभोक्ता सेवाओं तथा जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि थर्मल प्रिंटर उपलब्ध होने से उनकी कार्यक्षमता में और अधिक वृद्धि होगी तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी।डीएम ने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका उत्कृष्ट कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सभी महिलाओं से समूह आधारित आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने, स्वरोजगार के नए अवसरों का लाभ उठाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि प्रशासन महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक एवं डिजिटल सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मिशन शक्ति एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव भी साझा किए।उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन तथा स्वरोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी श्रीमती रिंकी जायसवाल, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सुश्री माधवी पांडेय, डीसी एनआरएलएम श्री जे.एन. राव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *