सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ,जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में हरी झंडी दिखाकर तिरंगा अभियान का हुआ शुभ आरंभ

दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीर नगर। गुरुवार को मेहदावल नगर पंचायत में देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे ष्हर घर तिरंगाष् अभियान के तहत मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत नगर पंचायत मेहदावल के रोडवेज प्रांगण से हुई। सुबह से ही कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हाथों में तिरंगा, सिर पर तिरंगे की टोपी और मुंह पर ष्भारत माता की जयष् के नारों के साथ जब जुलूस आगे बढ़ा तो पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के भाव से भर उठा। सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर बाहर आ गए, राहगीर रुककर जयकारे लगाने लगे और रोडवेज पर खड़े यात्री भी अपने मोबाइल से इस ऐतिहासिक पल को कैद करते नजर आए। इस यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारी और आमजन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मेहदावल थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह,भाजपा के कर्मठ नेता व सभासद आशीष सिंह, भाजपा युवा नेता अभिषेक सिंह, अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार, सभासद संदीप त्रिपाठी, सोमनाथ प्रजापति, एडियो पंचायत दालसिंगार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार राजभर,सहित मेहदावल ब्लाक और मेहदावल नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। सफाई कर्मचारियों की सहभागिता ने इस आयोजन को और विशेष बना दिया क्योंकि उन्होंने नारा दिया कि ष्स्वच्छता और स्वाभिमान दोनों साथ चलेंगेष्। विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। हर घर तक तिरंगा पहुंचाना और देश के प्रति गर्व का भाव जगाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। जिला अध्यक्ष नीतू सिंह ने भी महिलाओं और युवाओं से अपील की कि वे 15 अगस्त तक अपने घरों पर गर्व से तिरंगा फहराएं। पूरी यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों की गूंज और नारों से वातावरण देशमय हो गया। मेहदावल की इस तिरंगा यात्रा ने यह संदेश दिया कि आजादी का जश्न सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक का पर्व है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *