सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

मोटरसाइकिल एजेंसी मालिक चाचा-भतीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दैनिक सत्ता मंत्र
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बजाज डीलरशिप एसके मोटर्स में कर्मचारी को कथित रूप से कमरे में बंद कर मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने एजेंसी मालिक चाचा-भतीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित कर्मचारी ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कर्मचारी का आरोप है कि उसके साथ एजेंसी परिसर में मारपीट की गई और उसे कमरे में बंद कर दिया गया। घटना से आहत पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित रूप में की थी। शिकायत में उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही घटना से जुड़े साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कराने की मांग की थी। पीड़ित का आरोप है कि घटना का सीसीटीवी फुटेज मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता था, लेकिन पुलिस की ओर से फुटेज डिलीट होने की बात कहकर उसे लगातार टालने का प्रयास किया गया। आरोप है कि मुकदमा दर्ज कराने के लिए पीड़ित को करीब 15 दिनों तक थाने के चक्कर लगाने पड़े। लगातार शिकायत और कार्रवाई की मांग के बाद आखिरकार पुलिस ने एजेंसी मालिक चाचा-भतीजा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, उपलब्ध साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *