सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक , मासूम बच्चों के रोने से भावुक हुआ माहौल

दैनिक सत्ता मंत्र
सोनौली, महराजगंज। नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर-1 अंबेडकर नगर निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा सोमवार को पारिवारिक विवाद के बाद टेंपो स्टैंड के पास स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक के टॉवर पर चढ़ते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक का अपने परिजनों से मकान में हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के दौरान उसके दो छोटे बच्चे नीचे खड़े होकर रोते-बिलखते रहे। बच्चों की हालत देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक को शांत कराने का प्रयास शुरू किया। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित टॉवर से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पुलिस ने परिवार के सदस्यों को आपसी विवाद बातचीत के माध्यम से सुलझाने की सलाह दी। समय रहते युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *