राप्ती नदी में 50 हजार मत्स्य बीज का संचय
दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। रिवर रैंचिंग कार्यक्रम के तहत राप्ती नदी में 50 हजार मत्स्य बीज का संचय किया गया। सदर विधायक पल्टूराम और नगर पालिका अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ की मौजूदगी में मत्स्य बीज नदी में छोड़े गए।सहायक निदेशक मत्स्य दीपान्सू ने बताया कि रिवर रैंचिंग का उद्देश्य नदियों में मत्स्य संपदा बढ़ाने, जैव विविधता के संरक्षण और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखना है। विधायक पल्टूराम ने कहा कि राप्ती नदी की जैव विविधता और प्राकृतिक संपदा का संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने रिवर रैंचिंग को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

टिप्पणियां