सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

रिसिया पुलिस ने चोरी के 5 इंजन किए बरामद, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। रिसिया पुलिस ने चोरी की घटना के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के पांच इंजन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी विशुनापुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना से जुड़े मुकदमे में की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान वकील के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से शक्तिमान, पंपिंग सेट, कमांडर, किर्लाेस्कर और बोस्टन कंपनी के कुल पांच इंजन बरामद किए हैं। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस द्वारा चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। रिसिया पुलिस की इस कार्रवाई से चोरी की वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *