सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

रेहरा में बारिश से संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त, आवागमन ठप ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

दैनिक सत्ता मंत्र
बांसी/सिद्धार्थनगर। विकास खंड बांसी की ग्राम पंचायत रेहरा में लगातार बारिश से गांव का मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। हारिल के घर से स्वर्गीय चंद्रशेखर के खेत तक जाने वाले कच्चे मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ होने से किसानों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की बारिश में भी यह मार्ग दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे खेतों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य अमरनाथ यादव ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए खंड विकास अधिकारी को पत्र देकर मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने स्तर से भी रास्ते की मरम्मत कराने का प्रयास करेंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पंचायत विभाग से बरसात के दौरान आवागमन सुगम बनाने के लिए मार्ग का खड़ंजा या रोड़ीकरण कराने की मांग की है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *