सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

विद्यालय के गेट पर झोपड़पट्टी का कब्जा, जिम्मेदारो ने मुंह फेरा

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में लगातार अतिक्रमण हटाने को लेकर शासन प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है तो वहीं कुछ जगहों पर सरकारी विद्यालय के गेट पर पड़ी विद्यालय की भूमि पर अतिक्रमण कर रास्ता अवरोध की चर्चा जोरों पर है और इसका जिम्मेदार कौन है ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव अथवा लेखपाल फिर हाल अभी तो कुछ कहना मुश्किल है।जनजागरूक लोगों के बीच से चर्चा का विषय बना पंडरी कृपाल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत सोनवर्षा का कम्पोजिट विद्यालय जो शिक्षा क्षेत्र पंडरी कृपाल मे है।गेट के ठीक सामने रोड से लगा हुआ सरकारी विद्यालय की भूमि है जिसपर लगातार अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लोगों ने झोपड़ पट्टी आदि रख ली है चर्चा के मुताबिक सरकारी विद्यालय के सामने अवैध तरीके से कुछ लोग पशुओं को भी बांधते हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने तो जैसे मुंह मोड़ लिया हो और सरकारी जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाने की प ल करने के इंतजार में एक दूसरे की आंस लगाएं हुए हैं।कम्पोजिट विद्यालय की जो भूमि होती है उसपर सिर्फ विद्यालय के उपयोग हेतु ही अधिकृत मानी जाती है।कई लोगों से दबे जुबान में जानकारी मिली है कि अवैध अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया जाता है लेकिन कुछ दिनों बाद पुनः अतिक्रमण कर लिया जाता है।अब सवाल यह उठता है कि जब अतिक्रमण शासन प्रशासन के देखरेख में हटता है तो पुनः अतिक्रमण किसके सह पर हो जाता है।इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण व विद्यालय गेट पर कब्जा करने के सम्बन्ध में हमारे मीडिया कर्मियों ने ग्राम प्रधान सोनवर्षा के दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश भी किया लेकिन किन्हीं कारणवश उनका पक्ष नहीं मिल सका।अब देखना यह है कि क्या खबरों का संज्ञान जिम्मेदार लेंगे और अतिक्रमण कारियों पर कड़ी कार्यवाही करके कम्पोजिट विद्यालय के सामने की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाकर भविष्य में ऐसा न हो उचित कानूनी व्यवस्था हो।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *