सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

विधायक ने गिनाईं उपलब्धियां

दैनिक सत्ता मंत्र
नौतनवा/लक्ष्मीपुर। नौतनवा और लक्ष्मीपुर विकासखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार काम कर रही है। सड़क, बिजली, पेयजल, आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार समेत विभिन्न क्षेत्रों में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतें विकास की पहली कड़ी हैं। पंच और पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझते हैं। ऐसे में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने प्रतिनिधियों से अपील की कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही गांवों में कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी नजर रखें। सम्मेलन के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। अधिकारियों ने समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *