सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

व्यापार संगठन ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन, बांसी में फायर स्टेशन और औद्योगिक क्षेत्र की मांग

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। बांसी में मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर में फायर स्टेशन स्थापित करने और बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि बांसी घनी आबादी वाला प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। आगजनी की स्थिति में दमकल की गाड़ियां दूर से पहुंचने के कारण नुकसान बढ़ सकता है। उन्होंने शीघ्र भूमि चिह्नित कर आधुनिक संसाधनों से युक्त फायर स्टेशन स्थापित करने की मांग की। वहीं, संगठन ने बांसी को नवीन औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने की मांग करते हुए कहा कि रेलवे विस्तार, स्वीकृत माल गोदाम और बेहतर परिवहन सुविधाओं के चलते यहां औद्योगिक विकास की पर्याप्त संभावनाएं हैं। औद्योगिक सर्वेक्षण के लिए आई टीम से बांसी व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर इसे औद्योगिक क्षेत्र घोषित करने का आग्रह किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र बनने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापार को भी गति मिलेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अजय कसौधन, महामंत्री भीमचंद कसौधन, बांसी अध्यक्ष मंगल चौरसिया, सरदार स्वर्ण सिंह, नरेश चंदवानी, आकाश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *