सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर ज्ञानेंद्र बने श्संस्थान रत्नश्, गोंडा के संरक्षक भी किए गए नामित

दैनिक सत्ता मंत्र
गोंडा। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए तरबगंज, गोंडा निवासी ज्ञानेंद्र जी को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन काउंसिल ऑफ वोकेशनल एजुकेशन द्वारा ष्संस्थान रत्न सम्मानष् से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में काउंसिल के महानिदेशक एवं रजिस्ट्रार डॉ. राम जी मिश्र तथा संस्थापक सदस्य डॉ. अकबाल बहादुर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र जी को काउंसिल का गोंडा जनपद का संरक्षक भी नामित किया गया। काउंसिल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में जनपद में कौशल विकास, रोजगारपरक शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी। कार्यक्रम में जगदंबा प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र गोस्वामी एवं अरुणेंद्र कांत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ज्ञानेंद्र जी के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. राम जी मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को रोजगारपरक एवं कौशल आधारित शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना काउंसिल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ज्ञानेंद्र जी जैसे समर्पित शिक्षाविदों के सहयोग से इस मिशन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *