सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

शोहरतगढ़ के एस.पी.पी.जी. कॉलेज में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एनएसएस की दोनों इकाइयों एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने किया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं ने “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय”, “तिरंगा हमारी शान है” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसे नारों का उद्घोष किया। विद्यार्थियों में रैली को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। रैली के बाद प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा और असंख्य बलिदानों का प्रतीक है। तिरंगे के तीन रंग सत्य, शांति और साहस का संदेश देते हैं, जबकि अशोक चक्र निरंतर प्रगति और कर्मपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से राष्ट्रध्वज की गरिमा बनाए रखने और देशभक्ति की भावना को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के भविष्य की आधारशिला है और राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम किशोर सिंह, रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह, एनसीसी के मेजर प्रो. मुकेश कुमार, मीडिया प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, प्रो. प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रो. अमित सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. उमा शंकर प्रसाद यादव, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, राजीव मिश्रा, अश्वनी सिंह सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *