सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने प्रेस क्लब निर्माण व पत्रकारों की स्वास्थ्य सुविधा की मांग के सम्बन्ध में दिया ज्ञापन

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में पत्रकारों के आवाज को बुलंद करने का काम उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन समय समय पर करता रहा है।इसी क्रम में जनपद में बहुत दिनों से पत्रकारो के लिए कई मुद्दे अधर में पड़े हुए थे,जिसको लेकर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन,शाखा गोन्डा के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा के नेतृत्व में पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन डीएम प्रियंका निरंजन व मण्डलायुक्त को दिया गया।ज्ञापन में प्रमुख रूप से जनपद में प्रेस क्लब के निर्माण की मांग की गई। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई,ताकि पत्रकारों को उपचार के दौरान आवश्यक सहयोग मिल सके।संगठन के अध्यक्ष व सदस्यों को अधिकारियों ने सांत्वना दी कि प्रशासन द्वारा पत्रकार हितों से जुड़ी इन मांगों पर विचार करने हेतु शासन को पत्र प्रस्तुत करेगा।इस अवसर पर कृष्ण कुमार शर्मा,विकास सोनी,हरीश गुप्ता,राजेंद्र सिंह जिंदल,राजू मौर्या,आर.सी. पांडेय,मणिकांत तिवारी,विजय बहादुर तिवारी, ओमचंद्र शर्मा,प्रमोद शर्मा, राकेश सहित संगठन के सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *