सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

श्रावण मास एवं चहल्लुम को लेकर सम्पन्न हुई पीस कमेटी की बैठक

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। आगामी श्रावण मास एवं चहल्लुम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को शोहरतगढ़ थाना परिसर में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव की अध्यक्षता एवं प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सड़क किनारे खुले में संचालित हो रही मीट, मछली एवं मुर्गे की दुकानों का मुद्दा प्रमुखता से उठा। उपस्थित लोगों ने श्रावण मास के दौरान इन दुकानों को बंद रखने की अपील करते हुए कहा कि इस अवधि में बड़ी संख्या में कांवड़िये एवं श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए आते-जाते हैं, ऐसे में खुले में मांस की बिक्री से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि श्रावण मास को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के सभी शिवालयों तक जाने वाले मार्गों की साफ-सफाई शुरू करा दी गयी है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। सभासद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी राजकुमार मोदनवाल ने कहा कि श्रावण मास में विभिन्न मार्गों से होकर कांवड़िये और श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में सड़क किनारे खुले में मीट, मछली एवं मुर्गे की बिक्री बंद रखना सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं के सम्मान की दृष्टि से उचित होगा। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने, शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उपस्थित लोगों ने भी कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, राजकुमार मोदनवाल, मोहम्मद एजाज, समीउल्लाह, महेश कसौधन, गोपाल प्रसाद फौजी, शहंशाह आलम, भाईजान, मोहम्मद फरहान, आरिफ, मोहम्मद वसीम, मदन सेन, बबलू गौड़, मनोज तिवारी, रामप्रकाश, रामनाथ, फिरोज, दिलीप वर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *