सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

श्री शास्त्री शिक्षा संस्थान में कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन,डीआईओएस ने किया वृक्षारोपण

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में तकनीक और पर्यावरण दोनों को बढ़ावा। जिला गोण्डा के मधईपुर स्थित श्री शास्त्री शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में मंगलवार को भव्य कार्यक्रम के बीच आधुनिक कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ने फीता काटकर लैब का शुभारंभ किया। मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा अनिवार्य है। इस लैब से मधईपुर के ग्रामीण छात्र भी तकनीक में पारंगत होंगे और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र जी, विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. समय प्रसाद पाठक एवं वशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ शिव कुमार शुक्ला मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यालय की इस पहल को ग्रामीण शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया। आयोजक अम्बिकेश धर द्विवेदी ने बताया कि नई लैब में 50 कंप्यूटर, प्रोजेक्टर व हाई स्पीड इंटरनेट लगाए गए हैं। यहां छात्रों को बेसिक कंप्यूटर, कोडिंग, ऑनलाइन फॉर्म व प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।कार्यक्रम के अंत में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र ने विद्यालय प्रांगण में पौधा लगाकर वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों से ष्एक पेड़ मां के नामष् अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अखिलेश गुरूजी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक व सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *