सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

संतकबीरनगर के बघौली ब्लॉक क्षेत्र में खुला नया पशु बाजार/ ग्रामीणों को मिला रोजगार

दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीरनगर। बघौली ब्लॉक क्षेत्र के हापुर भड़ारी गांव में नया पशु बाजार शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस बाजार के खुलने से पशुपालकों, व्यापारियों और स्थानीय युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के नए अवसर मिले हैं। पहले पशुओं की खरीद-फरोख्त के लिए लोगों को दूर-दराज की मंडियों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होते थे। अब गांव के पास ही बाजार लगने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। इस नए पशु बाजार से सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को हुआ है। यहां गाय, भैंस, का क्रय-विक्रय सुगमता से हो रहा है। बाजार के कारण चारा-भूसा विक्रेता, वाहन चालक, चाय-नाश्ते की दुकानें और पशु चिकित्सा से जुड़े लोगों को भी काम मिला है। स्थानीय युवा लोडिंग-अनलोडिंग और दलाली के काम से जुड़कर आत्मनिर्भर बने हैं। इससे पशुपालन को एक संगठित व्यापार का रूप मिला है और ग्रामीणों की आय में वृद्धि हुई है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और विचार संचालक श्रवण कुमार मौर्य ने इस बाजार को शुरू कराने में अहम भूमिका निभाई है। वे लंबे समय से ग्रामीणों के हितों, रोजगार और पशुपालकों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रशासन ने हावपुर भडारी में मंडी के लिए जगह उपलब्ध कराई। श्रवण कुमार मौर्य का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के बाजार खुलने से पलायन रुकेगा और गांव में ही रोजगार सृजित होगा। ग्रामीणों की मांग है कि इस बाजार को प्रशासनिक मान्यता देकर यहां पानी, शेड, पशु चिकित्सा और सुरक्षा की व्यवस्था की जाए। साथ ही पशुपालन से जुड़ी सरकारी योजनाओं और लोन की जानकारी भी दी जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इससे जुड़ सकें।

 

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *