सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

संतकबीरनगर में सीडीओ के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा

दैनिक सत्ता मंत्र
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी के नेतृत्व में बुधवार को ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत विकास भवन से मौलाना आजाद इंटर कॉलेज तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने जनपदवासियों से अपील की कि ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत 17 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करने के साथ तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करना है। इसके माध्यम से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत तिरंगे के साथ सेल्फी, प्रभात फेरी, तिरंगा यात्रा, प्रदर्शनियों सहित विभिन्न जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे जनपद में हर्षाेल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *