सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

संत रविदास वंदन यात्रा का गांव- गांव स्वागत

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में महादेवा विधानसभा क्षेत्र में कलश के साथ वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान निरन्तर जारी है। कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा के जिला महामंत्री और साऊंघाट के ब्लाक प्रमुख अभिषेक कुमार ने बताया कि वंदन यात्रा शुक्रवार को कुदरहा मण्डल के वैसहिया कला, कोईलपुरा, बनरहा, गाना, देवरिया आदि क्षेत्रों में पहुंची। गांव- गांव यात्रा का भव्य स्वागत करने के साथ ही महान संत रविदास के संदेश पर चर्चा की गई। भाजपा नेता अभिषेक कुमार ने कहा कि यह अभियान समाज में समरसता, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम बन रहा है। कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी उनके समय में थीं। उनका जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के सम्मान और उत्थान के लिए समर्पित रहा। कहा कि अभियान को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है। नगर पंचायत गायघाट के अध्यक्ष प्रतिनिधि बालकृष्ण त्रिपाठी ‘पिन्टू’ ने कहा कि संत रविदास ने जाति-पांति और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। भाजपा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संत गुरु रविदास ने अपने जीवनभर सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार गौतम, कुदरहा मण्डल अध्यक्ष दुर्गेश अग्रहरि ने कहा कि यह वंदन यात्रा केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता का जन-जागरण अभियान है। युवा पीढ़ी को संत रविदास के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा के भाव को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर सुनील कुमार निगम, विजयशंकर मिश्र, जर्नादन तिवारी, नितेश निगम, मनोज पासवान, मनीष, संदीप कन्नौजिया के साथ ही भाजपा के अनेक नेता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *