सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

सबलापुर आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस का शानदार परिणाम, टॉपर्स सम्मानित

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सबलापुर के बीएएमएस प्रथम वर्ष 2024-25 बैच का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा में सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था के चेयरमैन एवं सर्जन डॉ. सर्वेश कुमार शुक्ला ने सम्मानित किया। कृष्णकांत तिवारी ने प्रथम, अहसन रहीम रामजी ने द्वितीय तथा अवंतिका सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर टॉपर्स को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। डायरेक्टर पल्लवी शुक्ला ने प्रथम बैच के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। प्राचार्य डॉ. सतीश चंद्र तिवारी एवं प्रबंधक विनोद त्रिपाठी वारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, डॉ. देवेश तिवारी, डॉ. उमेश नारायण मिश्रा, डॉ. चंद्रशेखर, डॉ. पवन वर्मा, डॉ. मुकेश माहिच, डॉ. प्रियंका शर्मा, डॉ. इरफान कुरैशी, डॉ. निधि पोरवाल, डॉ. शालू गुप्ता, डॉ. निशा, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ. मनीष शुक्ला, संजय गौतम, सीएल विश्वकर्मा समेत अन्य चिकित्सक एवं शिक्षकगण मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *