सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सांसद पप्पू यादव की सदस्यता समाप्त करने की मांगः लोकसभाध्यक्ष को भेजा ज्ञापन

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा संसद भवन में कथित रूप से सनातन धर्म का अपमान किए जाने के विरोध में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष के नाम जिलाधिकारी बस्ती के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि सांसद पप्पू यादव के कथित बयान की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा आरोप सही पाए जाने पर उनकी संसद सदस्यता समाप्त की जाए। साथ ही भविष्य में किसी भी धर्म एवं धार्मिक प्रतीकों के अपमान को रोकने के लिए कठोर कानून बनाए जाने की भी मांग उठाई गई। बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शिवशंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि सांसद के कथित बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और इस प्रकार के वक्तव्य सामाजिक सौहार्द एवं राष्ट्रीय एकता के लिए उचित नहीं हैं। कहा कि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम आगे भी आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर विजयकांत सिंह एडवोकेट, ऋतुराजपाल एडवोकेट, शीतला प्रसाद पाण्डेय एडवोकेट , राकेश कुमार पाण्डेय, प्रिया उपाध्याय एडवोकेट, राजेन्द्र शुक्ला एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *