सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षण का हुआ समापन

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में चल रहे सात दिवसीय स्काउट मास्टर एवं स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई ने कहा कि स्काउटिंग का मुख्य उद्देश्य युवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास में सहयोग करना है। स्काउटिंग के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया जाता है, ताकि वे स्थानीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाज के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकें। देवीपाटन मंडल के प्रशिक्षक नागेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्काउटिंग के माध्यम से युवाओं की शारीरिक, बौद्धिक, भावनात्मक एवं सामाजिक क्षमताओं का समग्र विकास किया जाता है। साथ ही बच्चों में अनुशासन, ईमानदारी, नैतिकता और अच्छे चरित्र का निर्माण करने पर विशेष जोर दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्काउटिंग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों एवं आवश्यक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन अवसर पर कुसुम वर्मा, इशरत खान, कामाछा प्रसाद पाठक, हनुमान प्रसाद, पल्लवी पांडेय, सुनील कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *