सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सावन के तीसरे सोमवार छात्राओं ने बनीनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। तपोस्थली श्रावस्ती में स्थित बनीनाथ शिव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम का शुभारंभ नवनिधि फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं “ॐ नमः शिवाय” का उद्घोष करते हुए बनीनाथ शिव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की गई और शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। इस अवसर पर नवनिधि फाउंडेशन दिल्ली के अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा ने कहा कि बनीनाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसकी सुरक्षा एवं संरक्षण करना हम सभी सनातन धर्मावलंबियों का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सजग और तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विधानाचार्य अनोखी लाल पाठक, मंदिर पुजारी भोलानाथ, शशि भूषण शुक्ला, प्रवीण कुमार बौद्ध, जानकी प्रसाद वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सावन के पावन सोमवार पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम से मंदिर परिसर हर-हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गूंज उठा।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *