सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सावन जलाभिषेक की तैयारियों का जायजा लेने विभूतिनाथ मंदिर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक

दैनिक सत्ता मंत्र
श्रावस्ती। सावन माह में विभूतिनाथ मंदिर पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने थाना सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन विभूतिनाथ मंदिर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ शालीन एवं सहयोगपूर्ण व्यवहार करने, महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह की स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा भीड़ बढ़ने की स्थिति में बैरिकेडिंग एवं यातायात व्यवस्था को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सिरसिया सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।पुलिस की अपीलरू श्रावस्ती पुलिस ने श्रद्धालुओं से सावन माह में जलाभिषेक के दौरान निर्धारित व्यवस्थाओं का पालन करने, पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा यूपी-112 को देने की अपील की है।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *