सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सावन में मातम जलाभिषेक कर लौट रहे परिवार को अज्ञात ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। सावन माह में भगवान जंगली नाथ बाबा मंदिर में जलाभिषेक कर लौट रहे एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुमित्रा सरकार और उनकी 17 वर्षीय बेटी गहना सरकार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि भोला सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात ट्रक व उसके चालक की तलाश में जुटी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सावन के पावन अवसर पर एक ही परिवार पर टूटी इस त्रासदी ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *