सीसी टीम ने किया स्कूली वाहनो की चेकिंग
दैनिक सत्ता मंत्र
उसका बाजार सिद्धार्थनगर।बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उसका बाजार पुलिस की सीसी टीम ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से स्कूली बच्चों की उठान करने वाहनों की सघन चेकिंग की है। इस दौरान सीसी टीम के प्रभारी अरविंद कुमार द्विवेदी ने वाहनों के फिटनेस, दस्तावेजों आदि की चेकिंग करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि हरहाल यातायात नियमों का चालक पालन करें,अन्यथा की दशा में कार्रवाई तय है।चेकिंग के क्रम में सीसी टीम के प्रभारी ने स्कूली वाहनो के फिटनेस बसों और वैन के कागजात, फिटनेस प्रमाण पत्र,मानक, चालकों के लाइसेंस,निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चों को बैठाने आदि की जांच किया और वाहन चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया।

टिप्पणियां