सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

सेन्ट्रल एकेडमी में उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस का पर्व

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती । सेन्ट्रल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। निदेशक जे.पी. तिवारी ने ध्वजारोहण के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि नई पीढी का दायित्व है कि वे अमर स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों, संकल्प को साकार करने की दिशा में योगदान करें। कहा कि देश निरन्तर कई मोर्चाे पर प्रगति की ओर है। स्वतंत्रता दिवस हमें अमर बलिदानियों की याद दिलाता है।निदेशक सीमा तिवारी, अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को स्वतंत्रता आन्दोलन की विस्तार से जानकारी देते हुये कहा कि विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है। अनेक बलिदानों के बाद देश को जो आजादी मिली उसकी रक्षा हम सबका दायित्व है।इस अवसर पर छात्र-छात्राओें राजश्री तिवारी, रौनक, फरहान, आराध्या, साक्षी, अंजली, एन्जल, अलका, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, मानसी, खुशी, रौनक, हिफजा, सौम्या, अंशी, श्रद्धा, अदीना, आरोही, सोनाक्षी, ज्योेति आदि ने देश भक्ति पर केन्द्रित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मुख्य रूप से आबिद अरशद, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, अतुल, आजम, जिशान, फिजा अकरम, फिजा यनुस, अंजली, प्रिया राय, रानी, रूचि, सुधा गोंड़ आदि ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दिया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *