सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ, पीएम और सीएम ने किया वर्चुअल संबोधन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन के बाद यात्रा को जिले की सभी विधानसभाओं के लिए रवाना किया गया।यात्रा प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है। प्रदेश भाजपा मंत्री रजनी पांडेय ने कहा कि यात्रा के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि यात्रा को व्यापक बनाने के लिए मंडल और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियां