सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

सेवा ज्योति यात्रा में शामिल हुए प्रभारी मंत्री, विजेता छात्र सम्मानित

 

दैनिक बुद्ध का संदेश

बलरामपुर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा और प्रदेश महामंत्री रजनी पांडेय ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संबोधन को जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और छात्र-छात्राओं ने सुना।कार्यक्रम में विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता की प्रेरणा है। उन्होंने युवाओं से सेवा, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी का आह्वान किया।इसके बाद प्रभारी मंत्री और प्रदेश महामंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर संतोषी माता मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, राम प्रताप वर्मा, जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, सीडीओ हिमांशु गुप्ता सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *