सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

स्वंतत्रता का 80 वां वर्ष बड़ी उपलब्धि-डा. वी.के. वर्मा

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती । स्वतंत्रता दिवस का पर्व शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के साथ अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुये। पटेल एस. एम. एच. हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज गोटवा बस्ती में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रबंधक एवं जिला चिकित्सालय बस्ती में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. वी.के. वर्मा ने झंडारोहण किया। कहा कि स्वंतत्रता का 80 वां वर्ष एक बड़ी उपलब्धि है। यह दिन अमर शहीदों को नमन् करने का है जिनके बलिदान से देश आजाद हुआ और निरन्तर प्रगति की ओर है। उन्होने युवाओं का आवाहन किया कि वे अमर शहीदों के स्वप्न साकार करने की दिशा में अपना रचनात्मक योगदान दें। इसी क्रम में गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज गोटवा, गौतम बुद्ध विद्या मंदिर गोटवा कटया, वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार, श्री श्यामलाल वर्मा पूर्व माध्यमिक विद्यालय लौहरौली तिलकपुर , गौतम बुद्ध कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोटवा में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व उल्लास से मनाया गया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से डा. आलोक रंजन, डा. आर.एन. चौधरी, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र, लालजी यादव, ई. रघुनाथ पटेल शिव प्रसाद, गोल्डी, गिरिजा, फूलपती, आराधना पाण्डेय, जे.एन. वर्मा, प्रवीण त्रिपाठी, विनय मौर्या जे.पी. दूबे, डा. पवन गुप्ता, पूजा, लक्ष्मी, धु्रव चन्द, भूपेन्द्र, वीरेन्द्र, नीलम, जगनरायन, अमरेश, गौरव पाण्डेय, जगदम्बा प्रसाद दूबे, जन्नाथ मिश्र, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *