सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

स्वतंत्रता दिवस पर बसपा नेता के.पी. राठौर ने किया ध्वजारोहण, विद्यार्थियों को बांटी शैक्षणिक सामग्री

दैनिक सत्ता मंत्र
बस्ती। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी पिछड़ा वर्ग सामाजिक भाईचारा बस्ती मंडल के मुख्य मंडल संयोजक के.पी. राठौर ने महादेव विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर ध्वजारोहण किया तथा छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सामग्री वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रमों की कड़ी में के.पी. राठौर ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, करहली और मोहिनी मॉडर्न पब्लिक स्कूल और पीआरबी एजुकेशनल एकेडमी चरकैला बस्ती तथा एलबीपी पब्लिक स्कूल पिडावल सोनिहा सहित अन्य विद्यालयों का दौरा किया। विद्यालयों में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में उन्होंने ध्वजारोहण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया। के.पी. राठौर ने कहा कि देश की उन्नति और विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर देश और समाज के हित में मिल-जुलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान के.पी. राठौर ने बहुजन समाज पार्टी की सरकार के कार्यकाल में समाजहित में किए गए कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा और वंचित वर्गों के हित में किए गए कार्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *