सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दैनिक सत्ता मंत्र
गोन्डा। जनपद में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत किशोरियों व महिलाओं के साथ उनकी शिक्षा व स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा को लेकर रुपईडीह स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला कल्याण विभाग से हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वुमेन टीम से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर शिवेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमें अपनी प्रतिभा, दक्षता, क्षमता, अभिरूचि व रूझान को पहचानना है। बालिकाओं और महिलाओं में गुणों का भंडार है और ईश्वर ने जिन गुणों से हमें नवाजा है,उन गुणों को निखारना है।जेण्डर स्पेशलिस्ट ज्योत्स्ना सिंह ने कहा कि आज बालिकाएं और महिलाएं रूढ़वादिता की बेड़ियां काटकर अपने सपनों को साकार करने में लगी है तथा बाहर व्यवसाय हो, साहित्य जगत हो, प्रशासनिक सेवा हो, विदेश सेवा हो, पुलिस विभाग हो या हवाई सेवा हो या फिर खेल मैदान, हर जगह बालिकाएं और महिलाएं।अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। जेण्डर स्पेशलिस्ट राज कुमार आर्य ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन आदि की जानकारी देते हुए पात्रता की शर्तों के आधार पर आवेदन कराने के लिए बताया गया।इस कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डेन सरिता सिंह, पूर्णकालिक शिक्षिका बृजेशलता, बीना चौधरी, रिचा, सविता जायसवाल, श्रुति पटेल, अकाउंटेंट रविनीश कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहें।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *