सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

हिन्दुस्तान हॉस्पिटल के पंजीकरण और चिकित्सकों की योग्यता पर उठे सवाल

दैनिक सत्ता मंत्र
शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर। खुनुवा-शोहरतगढ़ मार्ग स्थित बगहवा (नवीन चौराहा) में संचालित हिन्दुस्तान हॉस्पिटल के पंजीकरण, उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं तथा अस्पताल के प्रचार बोर्ड पर अंकित चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन के सत्यापन की मांग उठी है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थनगर को शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड पर ब्डव् त्महपेजतंजपवद छव. त्डम्म्2553527 अंकित है। बोर्ड पर 24 घंटे इमरजेंसी सेवा के साथ जैसी सुविधाएं उपलब्ध होने का दावा किया गया है। बोर्ड पर डॉ. फैजान अहमद (डठठै, जनरल फिजिशियन), डॉ. करण जैन (डठठै, डै, हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. ललुकुश प्रसाद वर्मा (डठठैए डै, जनरल सर्जन) तथा डॉ. सतीश चंद्र प्रसाद के नाम और योग्यताएं भी दर्ज हैं। शिकायतकर्ता ने स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल के पंजीकरण संख्या की वास्तविकता और वैधता की अभिलेखों से पुष्टि कराने की मांग की है। साथ ही व्च्क्, प्च्क्, सर्जरी और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा संचालित करने के लिए अस्पताल के पास आवश्यक अनुमति और निर्धारित मानक हैं या नहीं, इसकी भी जांच की मांग की गई है। इसके अलावा बोर्ड पर दर्ज चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता, मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर एवं उसकी वैधता का संबंधित अभिलेखों से मिलान कराने को कहा गया है। यह भी सत्यापित करने की मांग की गई है कि बोर्ड पर दर्ज चिकित्सक वास्तव में अस्पताल में कार्यरत अथवा सेवारत हैं या उनके नाम का प्रचार के लिए उपयोग किया जा रहा है। शिकायत में अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर चिकित्सकों की उपलब्धता, ड्यूटी रोस्टर, पंजीकृत बेड, चिकित्सा सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का भी सत्यापन कराने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि जांच में यदि कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच पर नजर है। विभागीय सत्यापन के बाद ही हिन्दुस्तान हॉस्पिटल के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *