सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

22 जुलाई को सिद्धार्थनगर में लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, मारुति सुजुकी कंपनी करेगी भर्ती

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर। जिला सेवायोजन कार्यालय, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में 22 जुलाई 2026 को प्रातः 10 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में एसकेएच हाई-टेक (मारुति सुजुकी) प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। भर्ती के लिए हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से होगी तथा अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, आधार कार्ड तथा एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रोजगार मेले में निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के प्रधान सहायक श्री हरिश्चन्द्र से मोबाइल नंबर 8318338392 एवं 8931064599 पर संपर्क किया जा सकता है

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *