सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

29 सितंबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी


दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत जनपद में 29 सितंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू होगी। इसकी तैयारियों का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह के साथ जायजा लिया।जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस में एफएलसी के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने एफएलसी स्थल की सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रवेश पास जारी करने के निर्देश दिए। बिना अधिकृत प्रवेश पास के किसी भी व्यक्ति को एफएलसी स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।डीएम ने कहा कि एफएलसी की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराई जाए तथा निर्वाचन आयोग के सभी सुरक्षा मानकों और प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित हो।जनपद में 1752 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 2540 बैलेट यूनिट, 2540 कंट्रोल यूनिट और 2540 वीवीपैट मशीनों की एफएलसी होगी। यह कार्य 29 सितंबर से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।

 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *