सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

43वीं वाहिनी एसएसबी ने हर्षाेल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

दैनिक सत्ता मंत्र
सिद्धार्थनगर।43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से शनिवार को वाहिनी मुख्यालय सहित सभी सीमा चौकियों पर हर्षाेल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। इस अवसर पर 43वीं वाहिनी के कमांडेंट उज्जल दत्ता ने सीमा चौकी बजहा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल की ओर से प्रेषित संदेश जवानों एवं उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाया गया। इसके पश्चात कपिलवस्तु पुलिस स्टेशन में भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी अधिकारियों ने सहभागिता की।एसएसबी अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय पुलिस एवं नेपाल एपीएफ की गरिमामयी मौजूदगी में भी विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों, जवानों और उपस्थित लोगों में मिठाइयां वितरित की गईं। वहीं, वाहिनी मुख्यालय परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी एल. आशाकुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल की ओर से भेजा गया संदेश पढ़कर सुनाया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जवानों में मिठाइयां वितरित की गईं। इसी क्रम में वाहिनी की सभी सीमा चौकियों, प्रमुख आवागमन मार्गों एवं विभिन्न विद्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में स्थानीय पुलिस, मानव सेवा संस्थान (एनजीओ), नेपाल एपीएफ, स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रमों के माध्यम से सीमा क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *