सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

बस्ती। महर्षि गुरु वशिष्ठ तपोभूमि टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी द्वारा आयोजित 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन हुआ। कलाकारों और प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रस्तुंतियों से मन मोह लिया। मास्टर शिव, कथक गुरु के निर्देशन में संस्कृति का आदान-प्रदान को समर्पित शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला में वेस्ट बंगाल कोलकाता से पधारी भरतनाट्यम, कथककली गुरु, मास्टर सृजिता सरकार और टीम द्वारा 8 दिवसीय कुशल प्रशिक्षण के उपरांत बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ,सचिन श्रीवास्तव समाजसेवी, महिला थाना एसएचओ शालिनी सिंह, डा. फारूक सिद्दीकी ,मनमोहन श्रीवास्तव, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव , तथा प्रशिक्षक अतिथि कलाकार मास्टर सृजिता सरकार, श्रेया जोद्दार,शिति टिकादर्, शालिनी, द्वारा मां सरस्वती ,गुरु वशिष्ट जी,पंडित अर्जुन मिश्रा जी महाराज, गुरु पंडित बिरजू जी महाराज, आचार्य रामचंद्र शुक्ल जी,को माल्याअर्पण,दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया! मुख्य अतिथि राणा दिनेश प्रताप सिंह, तथा साथी, श्रेष्ठ सभी अतिथियों ने कहा कि- मास्टर शिव कथक गुरु द्वारा शास्त्रीय नृत्य के प्रचार प्रसार एवम उसके प्रशिक्षण तथा निरंतर नई खोज की दिशा में कर रहे प्रयास अत्यंत ही सराहनीय है

 सर्वप्रथम शिति टिकादर ने गणेश वंदना, भरत नाट्यम नृत्य शैली मंे तम ता कित्ता, धी धी कित्ता ट्राम ट्राम कित्ता, नयम नयम कित्ता ताकि टॉम,के साथ प्रस्तुति दी! शालिनी, श्रेया जोद्दार ,सृष्टि मिश्रा,सूरज साहू,र वि तिलिक धारी, ने ताम् धी ताम् किता ताका तेई तत् तेई अलारिपू भरतनाट्यम की पारंपरिक शैली प्रस्तुत की!

शानवी वर्मा, आर्ची कश्यप, गौरी प्रजापति, अवि त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, संजना, सपना, ने धानी ओ धानी धिर धिर धानी पे प्रस्तुति दी!

इस अवसर पर संगीता उपाध्याय, ममता यादव ,पिंकी, रजनी, सृष्टि मिश्रा, हरीश कुमार तिवारी अनिल मिश्रा साक्षी सिंह, , सुधीर सरिता त्रिपाठी ,प्रियंका प्रजापति, इंद्रेश यादव ,धीरेंद्र कुमार वर्मा, सुषमा वर्मा ,आरोही शुक्ला , प्रेमलता सिंह, सुहानी वर्मा, पिंकी, रितेश ,आदित्य, दुर्गेश मिश्रा, आदि कला संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। 

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *