सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

8 साल से कीचड़ में कैद तीन बस्तियों की ज़िंदगी, जैतापुरदृशुक्ल पुरवादृगुरचाही मार्ग बना मुसीबत

दैनिक सत्ता मंत्र
पयागपुर, बहराइच। विकास के दावों के बीच जैतापुर, शुक्ल पुरवा और गुरचाही को जोड़ने वाला ग्रामीण मार्ग आज भी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। सड़क की हालत ऐसी है कि कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव ने पूरे रास्ते को दलदल में बदल दिया है। हालात यह हैं कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब आठ वर्षों से इस सड़क की तस्वीर नहीं बदली। बरसात शुरू होते ही घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। किसानों को खेतों तक पहुंचने, बच्चों को स्कूल जाने और बीमारों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे. ग्रामीणों की मांगरू ष्हमें भी विकास की मुख्यधारा से जोड़िए। इस सड़क का निर्माण जल्द कराया जाए ताकि रोज़मर्रा की परेशानियों से राहत मिल सके।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *