सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

बारिश ने खोली पयागपुर नगर पंचायत के विकास की पोल, सड़कें बनीं तालाब

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। पयागपुर थोड़ी सी बारिश ने पयागपुर नगर पंचायत में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति उजागर कर दी। कई स्थानों पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भर गया, जिससे जलभराव की स्थिति बन गई और लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की नियमित सफाई न होने के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं पा रहा है। इससे सड़कों पर गंदा पानी फैल गया है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।लोगों का कहना है कि नगर पंचायत को बारिश से पहले नालियों की सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि ऐसी स्थिति उत्पन्न न होती।स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से जलभराव की समस्या का शीघ्र समाधान कराने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *