गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपी शोहरतगढ़ पुलिस

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर।शोहरतगढ़ पुलिस ने गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार थाना शोहरतगढ़ में दर्ज गुमशुदगी संख्या 35/2026 से संबंधित लक्ष्मी पत्नी पटेश्वरी, निवासी डोहरिया खुर्द, थाना शोहरतगढ़, उम्र 26 वर्ष लापता थी। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान महिला को बुधवार को सकुशल बरामद किया। आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के बाद महिला की इच्छा के अनुसार उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में की गई। महिला को बरामद करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रामबदन यादव और महिला कांस्टेबल अनिता शामिल रहीं।

टिप्पणियां