सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1,720 किलो बरामद हुआ कद्दू का बीज


दैनिक बुद्ध का ंसदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा का खुनुवा क्षेत्र इन दिनों तस्करी को लेकर चर्चा में है। बुधवार देर रात शोहरतगढ़ पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 43 बोरी कद्दू का बीज बरामद किया। प्रत्येक बोरी में 40 किलोग्राम बीज था, जिसका कुल वजन 1,720 किलोग्राम (17.20 क्विंटल) है। कार्रवाई के दौरान पिकअप सवार संदिग्ध लोग गश्ती दल को देखते ही वाहन और माल छोड़कर नेपाल की ओर भाग निकले।पुलिस के अनुसार, सात अक्टूबर की रात संयुक्त टीम खुनुवा बार्डर क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीमा स्तंभ संख्या 556/1 के पास पिकअप से सामान ले जाते कुछ लोगों की गतिविधियां संदिग्ध दिखाई दीं। टीम को देखते ही वे पिकअप छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए। आसपास तलाशी लेने पर वाहन से 43 बोरी कद्दू का बीज बरामद हुआ। बरामद माल को कस्टम अधिनियम की धारा 11 के तहत आवश्यक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क कार्यालय खुनुवा भेज दिया गया। पुलिस फरार संदिग्धों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय के नेतृत्व में की गई। संयुक्त टीम में हेड कांस्टेबल रमाशंकर गुप्ता, शैलेंद्र यादव तथा एसएसबी के निरीक्षक पंकज सिंह, आरक्षी सुधीर कुमार, नीतिश आनंद और चालक दलवीर शामिल रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *