डीएम ने रिंग रोड का निरीक्षण, धीमी प्रगति पर एनएच अधिकारियों को फटकार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने निर्माणाधीन रिंग रोड के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर उन्होंने एनएच अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।डीएम ने सभी निर्माण बिंदुओं पर एक साथ मशीनरी और पर्याप्त मैनपावर लगाकर समानांतर कार्य कराने को कहा। उन्होंने प्रत्येक बिंदु की समयबद्ध कार्ययोजना व प्रगति चार्ट तैयार कर नियमित निगरानी के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।

टिप्पणियां