सीधे खबरों पर जाएं
Saturday, 10 October 2026

UPTGT परीक्षा में लोकेश शुक्ल बने सामाजिक विज्ञान शिक्षक, विद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

दैनिक सत्ता मंत्र
बहराइच। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड  द्वारा आयोजित ज्ळज् परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ग्राम सभा वैनी निवासी लोकेश शुक्ल ने अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन सामाजिक विज्ञान विषय के प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पद पर हुआ है। लोकेश शुक्ल, आलोक कुमार शुक्ल के पुत्र हैं। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर उनके पूर्व शिक्षण संस्थान राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज, रामनगर खजूरी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पाण्डेय ने लोकेश को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिह्न भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। समारोह में उप प्रधानाचार्य गिरवर प्रसाद त्रिपाठी सहित शिक्षक अरुण कुमार सिंह, राजेश कुमार चौबे, अमर बहादुर पटेल, हरी ओम शुक्ल और अनिल कुमार मौर्य समेत समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने लोकेश की सफलता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने कहा कि लोकेश शुक्ल की सफलता वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *