सीधे खबरों पर जाएं
Friday, 9 October 2026

खेसरहा में 24 जुलाई को चलेगा हरिशंकरी पौधारोपण अभियान

दैनिक सत्ता मंत्र
खेसरहा। हरिशंकरी पौधारोपण अभियान की तैयारियों को लेकर खेसरहा ब्लॉक सभागार में बीडीओ विजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में लोक भारती की ओर से हरिशंकरी पौधों के रोपण के धार्मिक, सामाजिक और पर्यावरणीय महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यशाला में आरएसएस के जितेंद्र वर्मा ने बताया कि हरिशंकरी कोई एक पौधा नहीं, बल्कि पीपल, बरगद और पाकड़ जैसे तीन पवित्र वृक्षों का संयुक्त रोपण है। सनातन धर्म और पुराणों में इसे त्रिमूर्ति का प्रतीक माना गया है। उन्होंने कहा कि इन पौधों का रोपण पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देता है।आरएसएस के धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 24 जुलाई को खेसरहा ब्लॉक की सभी ग्राम सभाओं में हरिशंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने लोगों से पौधारोपण के साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यशाला में राहुल अग्रहरि, संदीप सिंह, शुभम मणि, दीननाथ सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक
asif.ali27march
सभी खबरें देखें

संबंधित खबरें

टिप्पणियां

अपनी टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *